TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया
TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

 

TCL ने भारत में अपना नया Phase 1 टेलीविजन पोर्टफोलियो लॉन्च किया है, जिसमें लेटेस्ट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, इमर्सिव साउंड सिस्टम, AI आधारित स्मार्ट फीचर्स और गेमिंग फोकस्ड परफॉर्मेंस एन्हांसमेंट्स को चार नई प्रोडक्ट कैटेगरी में पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट मार्केट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। नए लाइनअप में T69D QLED TV, P7L Premium QLED TV, C7L SQD Mini LED TV और फ्लैगशिप P8L Premium QD Mini LED TV शामिल हैं। यह नई रेंज मेनस्ट्रीम दर्शकों से लेकर प्रीमियम एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले उपभोक्ताओं और गेमर्स तक, सभी तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और TCL के इनोवेशन आधारित व्यूइंग एक्सपीरियंस पर लगातार फोकस को दर्शाती है।

TCL T69D देता है स्मार्ट QLED एंटरटेनमेंट

TCL T69D QLED TV को एक प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट डिवाइस के रूप में डिजाइन किया गया है, जो एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन का संयोजन पेश करता है। इसकी डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत QLED टेक्नोलॉजी है, जो रिच और इमर्सिव कलर्स प्रदान करती है। इसके साथ HVA पैनल हाई कॉन्ट्रास्ट देता है और Dolby Vision/HDR10+ सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। यह टीवी स्मूथ डेली व्यूइंग और गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए भी उपयुक्त है, जिसमें 60Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और 120Hz Dual Line Gate (DLG) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतर मोशन क्लैरिटी प्रदान करती है। इसका स्लीक मेटालिक और बेजल-लेस डिजाइन डिस्ट्रैक्शन को कम करता है और इसे किसी भी कमरे के लिए स्टाइलिश सेंटरपीस बनाता है।

T69D को Google TV इंटीग्रेशन, Dolby Vision सपोर्ट और HDMI 2.1 कनेक्टिविटी के साथ तैयार किया गया है, ताकि आधुनिक स्ट्रीमिंग और एंटरटेनमेंट जरूरतों को सहज तरीके से पूरा किया जा सके।

P7L Premium QLED में मिलता है दमदार साउंड और स्टाइल

P7L Premium QLED TV “vivid and vibrant” व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है और यह एक हाई परफॉर्मेंस एंटरटेनमेंट हब के रूप में काम करता है। यह मॉडल Quantum Crystal QLED टेक्नोलॉजी और HVA पैनल पर आधारित है, जो रिच और एक्यूरेट कलर्स के साथ डीप कॉन्ट्रास्ट प्रदान करता है। Dolby Vision और HDR10+ इसकी क्वालिटी को और बेहतर बनाते हैं। P7L की सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस ऑडियो सेटअप है, जिसमें ONKYO 2.1 Hi-Fi System शामिल है। 85 इंच मॉडल में डेडिकेटेड सबवूफर दिया गया है, जो सामान्य टीवी स्पीकर्स की तुलना में ज्यादा पावरफुल साउंडस्टेज प्रदान करता है। इसका "Slim & Uni-body" डिज़ाइन इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है, जो आज के लिविंग स्पेसेस के लिए उपयुक्त है।

P7L में AiPQ Processor दिया गया है, जो कंटेंट के अनुसार पिक्चर और साउंड को इंटेलिजेंट तरीके से ऑप्टिमाइज़ करता है। इसमें Hands-Free Voice Control, AirPlay 2 और Chromecast जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे पावर यूजर्स के लिए खास बनाते हैं। 85 इंच ऑप्शन और Game Master व ALLM जैसे गेमिंग फीचर्स के साथ यह टीवी मूवीज, स्पोर्ट्स और कम्पिटिटिव गेमिंग के लिए उपयुक्त है।

C7L SQD Mini LED बढ़ाता है विजुअल परफॉर्मेंस

C7L SQD Mini LED TV फ्लैगशिप कैटेगरी में TCL का बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसे उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बेहतरीन ब्राइटनेस और कलर प्रिसीजन चाहते हैं। इसमें SQD-Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ 2,176 तक लोकल डिमिंग ज़ोन्स और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे "Colors Pop Out" के साथ बेहद लाइफलाइन डिटेल्स देखने को मिलते हैं। यह 100% BT.2020 कलर गैमट को सपोर्ट करता है, जो कंज्यूमर डिस्प्ले में कम देखने को मिलने वाली कलर डेप्थ प्रदान करता है। विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Audio by Bang & Olufsen और Hi-END स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos और DTS Virtual:X को सपोर्ट करते हैं।

यह टीवी Gemini AI सपोर्ट और Hands-Free Voice Control के साथ आता है, जिससे स्मार्ट TV एक्सपीरियंस और अधिक सहज हो जाता है।

C7L SQD Mini LED TV 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है।

P8L QD Mini LED देता है प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस

P8L Premium QD-Mini LED TV को एक बड़े होम सिनेमा एक्सपीरियंस के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें 98 इंच की विशाल डिस्प्ले दी गई है। यह "Speed to Flow, Light to Glow" अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह मॉडल Quantum Dot (QLED) कलर टेक्नोलॉजी और Mini LED बैकलाइटिंग का संयोजन पेश करता है, जिसमें 512 तक प्रिसाइज डिमिंग ज़ोन्स दिए गए हैं, जो डीप ब्लैक्स और बेहतर HDR ब्राइटनेस प्रदान करते हैं। HVA पैनल और AiPQ Pro Processor के साथ यह Dolby Vision IQ को सपोर्ट करता है, जो कमरे की लाइटिंग के अनुसार पिक्चर सेटिंग्स को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है। साथ ही IMAX Enhanced और Filmmaker Mode थिएटर जैसा अनुभव प्रदान करते हैं।

P8L का 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और 288Hz Dual Line Gate (DLG) अल्ट्रा स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो इसे हाई स्पीड गेमिंग और फास्ट-paced स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त बनाता है। ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें ONKYO 2.1 Hi-Fi System और बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है, जो 40W साउंडस्टेज प्रदान करता है। यह 98 इंच मॉडल HDMI 2.1 और USB 3.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम मीडिया रूम के लिए एक आदर्श सेंटरपीस बनाता है।

गेमिंग फीचर्स में 144Hz VRR, DLG 288Hz और FreeSync Premium शामिल हैं। Google TV, AirPlay 2, Chromecast और Google Assistant इंटीग्रेशन भी इसके स्मार्ट इकोसिस्टम का हिस्सा हैं।

TCL ने भारत में मजबूत किया प्रीमियम TV पोर्टफोलियो

TCL का नया Phase 1 टेलीविजन पोर्टफोलियो भारत में बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट TVs और प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में कंपनी के प्रयासों को मजबूत करता है। कंपनी ने विभिन्न प्राइस पॉइंट्स पर एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, AI आधारित फीचर्स, इमर्सिव साउंड सिस्टम और गेमिंग फंक्शनैलिटी को शामिल किया है, ताकि आज के टेक-सेवी उपभोक्ताओं को हाई परफॉर्मेंस और कनेक्टेड व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सके।

फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता स्क्रीन साइज, मॉडल वेरिएंट और क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकते हैं।